Breaking News

खेरागढ़ पुलिस का चला राजस्थान सीमा पर सघन चेकिंग अभियानs

Jdnews Vision….

 

आगरा : : खेरागढ़ : : राजस्थान सीमा से सटे खेरागढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रही। थाना प्रभारी हरीश शर्मा के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर आने-जाने वाले प्रत्येक दोपहिया और चारपहिया वाहन की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों के पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जबकि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।थाना प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों से अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह अचानक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस की सख्ती से सीमा क्षेत्र में दिनभर हड़कंप का माहौल रहा।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *