Jdnews Vision ….
सुरेन्द्र कुमार वर्मा
सीतापुर : : जनपद के खैराबाद ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम राजापुर से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एपीटीसी सीतापुर के कमान्डेन्ट के यहाँ खाना बनाने का कार्य करने वाले शैलेंद्र पाल को कमान्डेन्ट के लोगों द्वारा चोरी के झूठे आरोप में बेरहमी से पीटा गया। इस बर्बर पिटाई और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर श्री शैलेंद्र पाल ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया, जिसके बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
इस घोर अन्याय और पुलिसिया तानाशाही के खिलाफ मा. सांसद श्री राकेश राठौर जी पीड़ित परिवार के साथ ढाल बनकर खड़े हो गए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए श्री राकेश राठौर जी रात भर धरने पर बैठे रहे।
L
सांसद जी के नेतृत्व में रात भर चले इस आक्रामक और ऐतिहासिक प्रदर्शन के आगे अंततः प्रशासन को झुकना पड़ा। सुबह प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सभी मांगों को स्वीकार करते हुए धरना समाप्त कराया:
दोषियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को पुलिस विभाग में नौकरी देने की स्वीकृति मिली।
मृतक की पत्नी को आवासीय पट्टा और आवास की सुविधा दी गई।
पीड़ित परिवार को मौके पर ही तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
Jd News Vision