Breaking News

विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक के छत्तीसगढ़ विधानसभा “उत्कृष्ट विधायक 2025 ” सम्मान प्राप्त करने पर मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कर दी बधाई*

Jd news vision….

*विधायक धरमलाल कौशिक ने जताया आभार*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक को छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा “उत्कृष्ट विधायक 2025 ” के सम्मान से अलंकृत किए जाने के उपरांत आज रायपुर स्थित निवास पर मुंगेली जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक जी, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकनाथ सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह ठाकुर जी, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी जी तथा जिला प्रवक्ता मिट्ठू राम यादव जी सहित भाजपा कार्यताओं ने सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं एवं स्नेह व्यक्त किया।

इस अवसर पर पधारे सभी सदस्यों का कौशिक ने हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का यह स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाएं मुझे जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भाजपा परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता और आप सभी के विश्वास, परिश्रम एवं सहयोग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा। पुनः एक बार आप सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *