Breaking News

चलती कार को घर में घुसाकर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) : : चलती कार को घर में घुसाकर जान से मारने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन जप्त

गंभीर प्रकरण में विभिन्न पहलुओं पर गहन विवेचना जारी

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी संजय अग्रवाल द्वारा थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.07.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह अपने मकान के बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनके मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई तथा दरवाजे एवं खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुकी।

 

घटना के समय प्रार्थी एवं उनके परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से हटे। प्रार्थी के अनुसार यदि वह समय रहते नहीं हटते तो उनकी जान जा सकती थी। रिपोर्ट में इस कृत्य को जान से मारने की नीयत से किया गया बताया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन का क्रमांक MP-04-CX-6273 पाया गया।

 

रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 239/2026 अंतर्गत धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने वाले वाहन चालक आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया।

 

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *