Breaking News

लगातार बारिश के मद्देनजर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

Jdnews Vision….

*आज की सभी बैठकें निरस्त, जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश…

बिलासपुर 17 जुलाई  : : जिले में लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज की सभी बैठकें निरस्त कर दी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि कई स्थानों से 3 से 4 फीट तक पानी भरने की सूचना प्राप्त हो रही है। ऐसे क्षेत्रों में लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। नगर निगम और जनपद पंचायत के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें।

 

उन्होंने संबंधित वर्क्स विभाग के अधिकारियों को सड़क, नदी और नालों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा पानी के बहाव का आकलन करने के निर्देश दिए। जहां बैरिकेडिंग अथवा अन्य स्थानीय व्यवस्थाओं की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारी जरूरतमंद लोगों के संपर्क में रहें और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

About admin

Check Also

Manipur Chief Minister Yumnam Khemchand Felicitates Imphal West and Pherzawl for Achieving ‘Surakshit’ Status

Jdnews Vision…   Imphal, November 6, : : Manipur Chief Minister Yumnam Khemchand Singh today …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *