Jdnews Vision….
समय की है बस इतनी ही कहानी
कभी सुनाती थी नानी कहानी….
बदला समय नहीं रहीं नानी
सुनाता है अब सबको गूगल कहानी….
समय का वो पंजा कसा जो शिकंजा
थी कभी अच्छी सूरत अब हो गया गंजा…
समय का चक्का लगाता है धक्का
कभी खुशी तो कभी गम,
रह गया आदमी हक्का बक्का…
ज़माने में शोहरत समय पर ही मिलती
समय गर है अच्छा तो सभी की है चलती…
समय पर पढ़ाई समय पर सगाई
समय ही कराता है सब कुछ अच्छा
समय क़ो पहचानो नहीं खा जाओगे गच्चा…
समय है अच्छा जो और इंसान सच्चा
बदल जाएगी ज़िन्दगी
फिर सब होगा अच्छा….
समय क़ो समझो समय क़ो जानो
अच्छे बुरे का फर्क पहचानो …
हर पल जिओ ज़िन्दगी का ऐसे
कि ये ज़िदगी न मिलेगी दुबारा….
तभी ज़िन्दगी में रहेंगे सुखी हम
समय से समय पर करो सब ख़तम तुम….
नहीं कोई होगा फिर सानी तुम्हारा
रहे हमेशा ही ये विचार हमारा……
आर डी बाजपेई
संपादक
जनोदय न्यूज़ विज़न
हिंदी दैनिक
लखनऊ
उत्तर प्रदेश
भारत गणतंत्र….
……………….
Jd News Vision