7 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, बिजली विभाग का घेराव…

जेडी न्यूज विजन….

पचपेड़ी : : क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर 25 जून को कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बिजली, पानी, सड़क, जर्जर पोल, जर्जर तार, लगातार बिजली कटौती सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पचपेड़ी से पैदल मार्च निकालकर बिजली कार्यालय तक पहुंचकर विभाग का घेराव किया। इस दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारी गंगा सागर ध्रुव को ज्ञापन सौंपा।
विधायक दिलीप लहरिया ने अधिकारियों से क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों एवं जर्जर बिजली पोलों को तत्काल बदलने तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
धरना को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को एक हजार रुपये दे रही है, लेकिन बिजली बिलों के माध्यम से उससे अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की कई सड़कों की स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली दरों में कई बार वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता परेशान है।
मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली कटौती, जर्जर तार-पोल, पेयजल संकट और खराब सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। कई बार संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर शशि पाटले कांग्रेस नेता अशोक रजवाल पचपेड़ी सरपंच चन्द्र प्रकाश कुर्रे ज्वाला प्रसाद, जनपद सदस्य उत्तर रात्रे जनपद सदस्य दिनेश शर्मा विष्णु केवट जोंधरा सरपंच राजकुमार अंचल मनोहर कुर्रे अरविंद लहरिया छबिलाल बंजारे सरपंच दामोदर कांत जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

ममता साहू की रिर्पोट……

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *