Breaking News

यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए डीआरएम ने ट्रेन संख्या 12803 का किया निरीक्षण…..

Jdnews Vision…..

(राघवेंद्र मिश्रा, प्रबंध संपादक )

विशाखापत्तनम, 24 जुलाई : : विशाखापत्तनम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)  ललित बोहरा ने यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 12803 का सघन ऑनबोर्ड निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, खानपान सेवाओं तथा कोचों के रखरखाव का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर यांत्रिक, वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

डीआरएम ने यात्रा के दौरान यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए।

श्री बोहरा ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण यात्रा उपलब्ध कराना भारतीय रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हुए सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

About admin

Check Also

राहत शिविरों में हो रही मौतों पर आगबबूला हुए CJI सूर्यकांत… सरकार को लगाई लताड़….

Jdnews Vision….. मणिपुर के राहत शिविरों में हो रही मौतों और यौन उत्पीड़न के गंभीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *