Jdnews Vision…
(संतोष कुमार गुप्ता )
गगहा थाना क्षेत्र के वस्तुपार की घटना…..
गोरखपुर : : कौड़ीराम : : गगहा थाना क्षेत्र के वस्तुपार गांव में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वस्तुपार निवासी शुभम दुबे की पत्नी निधि दूबे (25) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पति शुभम दूबे और ससुर चंद्रमौली दूबे ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला तो निधि फंदे से लटकी मिलीं।
परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मृतका अपने पीछे तीन वर्ष और छह माह की दो पुत्रियां छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
Jd News Vision