पैनल निर्माण के चलते तीन घंटे बाधित रहेगी गजपुर फीडर की बिजली

Jdnews Vision….

(संतोष कुमार गुप्ता )

गजपुर बाजार :  :गजपुर विद्युत उपकेंद्र के गजपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार को तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। पैनल निर्माण कार्य के चलते फीडर की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बंद रहेगी।

अवर अभियंता जवाहर लाल ने बताया कि पैनल निर्माण कार्य के कारण शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक गजपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने और विभाग को सहयोग करने की अपील की है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *