Breaking News

बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) :  बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।

* आरोपी को उसके ससुराल चोर भट्ठी कला से दबिश देकर पकड़ा गया।

* पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदलकर छिप रहा था आरोपी।

 

आरोपी का नाम :

अमन यादव उर्फ राजा, पिता जितेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छ.ग.)।

 

संक्षिप्त विवरण :

आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर दिनांक 21.08.2025 से लगातार दैहिक शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली तथा पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.2026 को अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार होकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

 

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

About admin

Check Also

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल….

Jdnews Vision…..   *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *