जेडी न्यूज विजन…
..समाज में जनमत तैयार करने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ हैं मीडिया: योगी आदित्यनाथ…
लखनऊ : : डिजिटल दौर में सूचना के बढ़ते प्रवाह के बीच मीडिया की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया के कंटेंट क्रिएटर्स के साथ त्रिवेणी संवाद में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका सिर्फ नकारात्मक को समाचार मानना उचित नहीं।
न्यूज को न्यूज के रूप में प्रस्तुत करना ही मीडिया का काम है, उसमें व्यक्तिगत विचार नहीं शामिल होने चाहिए। न्यूज में व्यूज को नहीं मिलाना चाहिए।
व्यूज के लिए एक अलग कालम होता है, उसमें अपने विचार दे सकते हैं। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल सूचना प्रसारित करने वाले नहीं, बल्कि समाज में जनमत तैयार करने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनके पास लोगों की सोच को सकारात्मक दिशा देने और समाज को सत्य के साथ जोड़ने की क्षमता है।
होटल सेंट्रम में डिजिटल डेमोक्रेसी डायलाग ‘त्रिवेणी’ के समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज के सामने तथ्यों को संतुलित और निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच के साथ खड़ा होना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन दीर्घकाल में उसी की विजय होती है।

उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से दिखाई देंगे।
उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कभी राजधानी में पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था और शासन-प्रशासन उसे खाली कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। आज वहीं अत्याधुनिक स्टेट फारेंसिक इंस्टीट्यूट खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और उत्तर प्रदेश की बदलती पहचान को भी प्रदेश की नई विकास यात्रा का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष लगभग 150 ब्रह्मोस मिसाइलों के निर्माण से प्रदेश को करीब 135 करोड़ रुपये जीएसटी प्राप्त होने का अनुमान है। एक बार फिर दोहराया कि देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा यूपी में है। इससे पहले समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी संबोधित किया।
Jd News Vision