Jdnews Vision….
बिलासपुर : : चाकू लहराकर आम जनता को भयभीत करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने भेजा जेल* *
*आरोपी के कब्जे से एक नाग चाकू जप्त…
विवरण =वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा जिले में हो रहे गुंडागर्दी एवं हथियार लेकर समाज में दहशत उत्पन्न करने वाले को ऊपर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा, आज दिनांक 03/08/2026 को जरिए मुखबिर सूचना मिल की टाटी नाला सेमरताल जलसो रोड के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर आने जाने वाले लोगों एवं आम पब्लिक को डरा धमका रहा है.
मुखबिर के सूचना के आधार पर घटनास्थल पहुंचकर रेड कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम चंदर उर्फ टोबो वर्मा पति दिलहरण वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किया आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है
Jd News Vision