Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग): : एसीसीयू एवं थाना मस्तुरी पुलिस की अवैध गांजा के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही hnurunrunrfunfunrjrfunrr ua
*जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास से 13 किलो गांजा के साथ 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार…
*थाना मस्तूरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही….

*घटना का विवरण-* उप पुलिस महानिरीक्षक एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं डीएसपी एसीसीयू व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् आज दिनांक 13.09.2026 को थाना मस्तुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि तीन पुरूष एवं एक महिला जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे में अपने-अपने पास पिट्टू बैग एव झोला में अवैध रूप से गांजा रखकर बिकी करने के लिए ग्राम मटियारी थाना सीपत जाने के लिए ऑटो बस का इंतजार कर रहे है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तूरी की टीम द्वारा जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए 01 पुरूष आरोपी 01 महिला आरोपिया एवं 02 विधि से संघर्षरत् बालक के कब्जे से कुल 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 6,50,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त कर एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपियों से पूछताछ पर जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को जिला बलांगीर उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में खरीदकर ग्राम मटियारी सीपत क्षेत्र में महंगे दामों में बिकी करने हेतु लेकर आना बताये हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी (ए सी सी यू प्रभारी), निरीक्षक सलीम खाका (थाना प्रभारी थाना मस्तूरी) उप निरीक्षक सुजान जगत उप निरीक्षक कमलेश बंजारे,प्र आर प्रमोद सिंह,आर, प्रेम सुर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव, धीरेन्द्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।
Jd News Vision