Jdnews Vision….
इकलौते चिराग की बुझी सांसें…
ग्वालियर शहर के मुरार क्षेत्र में खुरैरी चौराहा के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था. किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने टैंकर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
रिश्तेदार से मिलने के बाद दोपहर में बाइक से लौट रहे थे वापस….
भिंड जिले के गोहद स्थित संतोष नगर में रहने वाला 17 वर्षीय लवकुश धवल (पुत्र बालकृष्ण धवल) 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त प्रशांत के साथ रिश्तेदार से मिलने खुरैरी आया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद दोपहर में वह बाइक से वापस लौट रहे थे। यह लोग जैसे ही खुरैरी चौराहा के पास पहुंचत तो पीछे से तेज रपफ्तार में आ रहे टैंकर क्रमांक एमपी 04 एचई 4401 के चालक ने तेजी चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। लवकुश टैंकर के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत के भी सिर में चोट लगी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। प्रशांत को अस्पताल भिजवाया। टैंकर चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
Jd News Vision