Breaking News

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज़ होने के बाद दरोगा किये गए निलंबित…

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

 

लखनऊ: :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

शिकायत के अनुसार, आशियाना दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। मामले की विवेचना तत्कालीन दरोगा धर्मवीर शाही को सौंपी गई।

पीड़िता का आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने उससे कहा कि मामला पुराना होने के कारण मेडिकल रिपोर्ट से आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल पाएंगे। युवती का आरोप है कि दरोगा ने यह भी कहा कि यदि वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी तो वह उसकी मदद करेंगे।

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि दरोगा ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की शिकायत सामने आने के बाद संबंधित दरोगा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह समाचार शिकायत और दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में अंतिम सत्य न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *