Breaking News

श्रवण मास में बाबा विभूतिनाथ धाम पर एक माह तक आज से चलेगा विशाल भंडारा…..

Jdnews Vision….

 

तुलसीपुर /बलरामपुर : : विगत दिनों नेपाल में प्रभु नाथ बाबा के दरबार में 10 दोनों का भंडारा चलने वाले प्रवीण सिंह विकी ने

पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर बाबा विभूतिनाथ धाम में एक माह तक चलने वाले विशाल भंडारे का आयोजन किया । यह आयोजन जय बरम बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करने एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

भंडारे के दौरान प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रवीण सिंह “विक्की”, ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) प्रतिनिधि तुलसीपुर, ने बताया कि सावन मास में सेवा और श्रद्धा की भावना से इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं सेवा उपलब्ध कराना है।

ज्ञातव्य है कि प्रवीण सिंह “विक्की” गत माह नेपाल राष्ट्र स्थित श्री प्रभुनाथ बाबा के स्वर्गद्वारी आश्रम में भी विशाल भंडारे का आयोजन करा चुके हैं, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे भारत नेपाल राष्ट्र के तीर्थयात्रियों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसमें उन्हें लात विकास सोनी पंडित चंद्रमणि सहित कई लोगों ने साथ दिया था, इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए अब सावन मास में बाबा विभूतिनाथ धाम पर एक माह तक विशाल भंडारे का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *