Jdnews Vision
शैलेन्द्र सिंह चौहान……
लखनऊ: : थाना सुशांत गोल्फ सिटी में सोशल मीडिया पर कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ कथित मान हानिकारक पोस्ट करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। कंपनी के एमडी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करने वाले अकाउंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ कुमार यादव के मुताबिक, ओमेक्स सिटी, शहीद पथ निवासी दीपक मिश्रा वन ओक कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उनकी कंपनी थाईलैंड, बैंकाक समेत कई देशों में रियल एस्टेट और होटल कारोबार करती है। आरोप है कि 19 नवंबर 2024 को एक्स हैंडल @mrcool20_03 से नितेश कुमार नाम के अकाउंट से उनकी कंपनी और उन्हें टैग कर फ्रॉड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट की गई थी। पोस्ट के साथ एक न्यूज वेबसाइट का लिंक भी साझा किया गया था।
दीपक मिश्रा का कहना है कि 19 मई 2026 को यह पोस्ट कंपनी के अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों के संज्ञान में आई। इससे उनकी और कंपनी की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
———————–
Jd News Vision