Breaking News

अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से कार टकराने से हुआ हादसा

Jdnews Vision….

प्रयागराजः : माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अतीक का छोटा बेटा अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलकर वापस लौट रहा था.

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई थी. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अबान बड़े भाई से मिलकर वापस लौट रहा था

सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलकर वापस लौट रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. कार में कुल पांच लोग थे बताया जा रहा है. इसमें से दो की मौत हुई है. पांचों को गाड़ी से पुलिस ने निकाला है.

अबान अहमद अपने भाई से मिलकर वापस लौट रहा था
हादसे के बाद पांचों को पुलिस अस्पताल लेकर गई थी. अस्पताल में तीन घायल एडमिट हैं. बाकी दो की मौत हो गई है. अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई है. अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था. मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी. घायलों ने पुलिस को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी. हादसा रात के करीब साढ़े दस बजे हुआ था.

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *