Jdnews Vision….
मुंबई : : बाम्बे हाई कोर्ट ने ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरूण तेजपाल को दोषी करार दिए जाने बाद अब सजा का भी ऐलान कर दिया है। 2013 रेप केस में तरूण तेजपाल को 10 साल जेल की सजा सुनाई है।
हाई कोर्ट ने गोवा ट्रायल कोर्ट के 2021 बरी करने के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को पहले दोषी करार दिया, फिर सजा का ऐलान किया गया। अदालत का फैसला आने के बाद तरुण तेजपाल को दो हफ्ते के अंदर सरेंडर करना होगा।
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा….
गोवा पुलिस की सुनीता सावंत, जो तरुण तेजपाल सेक्सुअल असॉल्ट केस में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर थीं कोर्ट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया ,” तरूण तेजपाल को 10 साल की सजा और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें सरेंडर करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है।”
Jd News Vision