Breaking News

दिन दहाड़े घर में घुसकर किया किशोरी का दुष्कर्म…चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार कर रेता गला…

Jdnews Vision….

लखनऊ: : राजधानी के पारा में किशोरी की हत्या के पीछे करीब छह महीने से चल रही रंजिश सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित देवांश पाठक ने बताया कि किशोरी उसकी पहले से जान-पहचान थी।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और पिछले कुछ समय से किशोरी ने उससे बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। इससे मन में शक और रंजिश बढ़ती गई।

पांच अगस्त को मौका पाकर वह किशोरी के घर में घुस गया। पुलिस के मुताबिक, उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया फिर उसने चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार कर गला रेतकर हत्या कर थी। आरोपित को जेल भेजा।

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि हत्या की जांच में दुष्कर्म से जुड़े साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 66 और पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 बढ़ाई है। घटना में इस्तेमाल चाकू और आरोपित के खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में सामने आया कि देवांश और किशोरी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ने हाल ही में निजी कालेज में बीसीए में दाखिला लिया था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि करीब छह महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। कुछ समय से किशोरी ने देवांश से दूरी बना ली थी और बातचीत बंद कर दी थी। देवांश इसे लेकर नाराज था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना से पहले उनके बीच किस तरह का संपर्क हुआ था। पांच अगस्त को किशोरी के माता-पिता गांव गए थे। बड़ी बहन कॉलेज गई थी, जबकि मकान में रहने वाला किरायेदार भी परिवार के साथ गांव चला गया था। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी।

पुलिस के मुताबिक, इसी का फायदा उठाकर देवांश घर में घुसा। उसके साथ विवाद हुआ और उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने चाकू से एक के बाद एक 15 वार कर गला रेता। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम में स्लाइड भी बनाई गई है।

कमरे में पहुंचते ही उसे स्मृति का रक्तरंजित शव दिखाई दिया। पास ही देवांश अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर अस्पताल भेजा था।

उपचार के बाद स्वस्थ होने पर पुलिस ने देवांश से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद वह भी अचेत होने का नाटक कर रहा था या किसी कारण से बेहोश हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। सीसी कैमरों की फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

दोपहर में बड़ी बहन कालेज से घर लौटी तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसने किसी तरह दरवाजा खोला।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *