Breaking News

गायत्री परिवार द्वारा पूरे देश में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन……

Jdnews Vision….

गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वाधान में पूरे देश में नैतिक शिक्षा एवं देश के नवनिर्माण में गायत्री शक्तिपीठ तुलसीपुर ने जनपद बलरामपुर के विभिन्न विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन आज 19 सितंबर को किया।

बताया गया कि जनपद के 121 विद्यालयों के 10000 छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बताया जाता है कि जिसमें सभी धर्म और वर्ग के विद्यार्थी रहे कक्षा 5 से 12 तथा डिग्री कॉलेज बलरामपुर शक्ति स्मारक संस्थान के भी बच्चों ने भाग लिया, बताया गया कि उक्त परीक्षा बहुत ही अच्छे माहौल में संपन्न हुई,

इसमें गायत्री परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा जिसमें प्रभु रूप से अशोक कुमार गोयल, प्रदीप गोयल, नीरज गुप्ता, गुलाबचंद भारती, कन्हैया लाल वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

About admin

Check Also

विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष तथा धर्माचार्य अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भर में राष्ट्र संत अवेधनाथ की मनाई गई पुण्यतिथि

Jdnews Vision…… बलरामपुर 18 सितंबर  : जहां एक और पूरे उत्तर प्रदेश में राष्ट्र संत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *