Breaking News

दिल्ली बनी दरिया, सड़कें बनी तालाब…

Jdnews Vision…..

पटपड़गंज, संगम विहार से बदरपुर तक सड़कों पर पानी, नोएडा-गाजियाबाद NH 24 पर लगा लम्बा  ट्रैफिक का ज़ाम…

नई दिल्ली  : : राजधानी और उससे सटे एनसीआर के शहरों में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. सुबह से शुरू हुई बारिश ने कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया, जिससे सड़कें तालाब में बदल गईं और लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा.

दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई हिस्सों में जलभराव के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. लगातार हुई बारिश के बाद एक बार फिर शहरी जल निकासी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है.

दिल्ली में रेड अलर्ट के बीच हुई भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया था. विभाग ने कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई थी. दिनभर हुई बारिश के बाद राजधानी के कई निचले इलाकों में पानी भर गया. कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को लंबी दूरी तय करने में सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक समय लगा. बारिश का असर कार्यालय समय के दौरान सबसे ज्यादा देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर थे.

जानिए कहां कैसा रहा बारिश भारी बारिश हाल

दिल्ली में भारी और लगातार बारिश से NH-24 पर भारी ट्रैफिक जाम

दिल्ली में भारी बारिश के कारण नंद नगरी कांवड़ कैंप और यमुना के पास गंभीर जलभराव

गुरुग्राम में भारी बारिश से कई इलाकों में गंभीर जलभराव

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव

नोएडा में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम

गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई क्षेत्रों में जलभराव

दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में ट्रैफिक जाम और जलभराव के दृश्य

दिल्ली के गांधी नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव

भारी बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली के मालवीय नगर में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम

दिल्ली की गीता कॉलोनी में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव

भारी बारिश के चलते दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में जलभराव

दिल्ली के संगम विहार में बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति

दिल्ली के ‘लोहे का पुल’ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव

बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो सबवे और आसपास की सड़कें बारिश के पानी में डूबीं, कई जगह जलभराव की स्थिति बनी

गाजियाबाद में जलभराव से थमा यातायात

गाजियाबाद में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया. लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आई. एनएच-9 स्थित इंदिरापुरम के शिप्रा अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया. पानी जमा होने के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. न्याय खंड से सेक्टर-62 की ओर जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई. दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखाई दिए. कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी

फरीदाबाद में भी बढ़ीं लोगों की मुश्किलें…

हरियाणा के फरीदाबाद में भी गुरुवार और शुक्रवार की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. सड़कों पर पानी भरने से यातायात की गति प्रभावित हुई. कई स्थानों पर लोगों को पानी से भरी सड़कों पर पैदल निकलना पड़ा. निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

गाजियाबाद में जलभराव से थमा यातायात

गाजियाबाद में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया. लगातार बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आई. एनएच-9 स्थित इंदिरापुरम के शिप्रा अंडरपास में घुटनों तक पानी भर गया. पानी जमा होने के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. न्याय खंड से सेक्टर-62 की ओर जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई. दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखाई दिए. कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही तेज बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है

फरीदाबाद में भी बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

हरियाणा के फरीदाबाद में भी गुरुवार और शुक्रवार की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. सड़कों पर पानी भरने से यातायात की गति प्रभावित हुई. कई स्थानों पर लोगों को पानी से भरी सड़कों पर पैदल निकलना पड़ा. निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.मौसम विभाग ने बताया आगे कैसे रहेगा बारिश का हाल

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान था और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी. अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी और उसके बाद वर्षा की तीव्रता और कम हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सप्ताह के आगे के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

सरकार ने कहा- संवेदनशील स्थानों पर नहीं हुआ जलभराव

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद राजधानी के प्रमुख जलभराव वाले संवेदनशील बिंदुओं पर इस बार पानी जमा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से जलभराव की शिकायतें मिली हैं, उनमें ज्यादातर गांव और ऐसे इलाके शामिल हैं जहां ड्रेनेज से जुड़ी परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है. मंत्री के अनुसार प्रभावित स्थानों पर पानी निकालने का काम लगातार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

GF……

About admin

Check Also

दिल्ली-एनसीआर में जारी हुआ रेड अलर्ट, यूपी-बिहार और MP सहित 16 में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Jdnews Vision…. नई दिल्ली : : कल 8 अगस्त के लिए देशभर में मानसून एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *