Breaking News

चंबा में बेकाबू होकर 100 फीट नीचे सड़क पर गिरी बस… 10 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना…

Jdnews Vision….

चंबा: : (हिमाचल प्रदेश ): : जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।

बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 10 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। अभी बस ने महज तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि चालुज मोड़ के पास अचानक चालक बस पर से संतुलन खो बैठा और बस नीचे की ओर गिर गई..

हादसे के समय बस में लगभग 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया।

मौके पर राहत कार्य जारी है और बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और यात्री भी बस के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

-विजय कुमार सकलानी, एसपी चंबा…

GF….

About admin

Check Also

UPI के नए नियमों को लेकर व्यापारियों में बढ़ी चिंता… दो हजार की सीमा बढ़ाकर दस हजार करने की कर रहे मांग….

Jdnews Vision… मोतिहारी :  ( बिहार ) के चकिया अनुमंडल मुख्यालय के बाजारों में 2 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *