Breaking News

भाजपा से युवा भविष्य को खतरा: श्यामलाल पाल…

Jdnews Vision….

कुबेरपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- भाजपा की कथनी और करनी में अंतर…

कुबेरपुर :  ::बृहस्पतिवार को कुबेरपुर स्थित एक निजी फार्म हाउस पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता राकेश बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश में युवाओं का भविष्य खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक मामले में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बर कार्रवाई की गई, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन यह केवल दिखावा साबित हो रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में साफ अंतर है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब जागरूक हो चुका है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगा। उन्होंने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ होगा।

इस दौरान प्रदेश महासचिव संतोष पाल, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, लल्ला गुर्जर, रामसहाय यादव, राजपाल यादव, जेपी यादव, राजपाल बाबा, सलमान खान, अशोक बघेल, तेजवीर सिंह, नितिन कोहली, पंकज बघेल, माधव शर्मा, विपिन शर्मा, रवि मेहरा, बबलू सिकरवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कैंसर की दवा का मामला : : कीमत 2700 की..MRP 27 हजार रुपये…

Jdnews Vision….. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिन-दहाड़े डकैती… कैंसर की दवाओं की एमआरपी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *