Breaking News

………आवाज़ तुम्हारी …….

Jdnews Vision….

आवाज़ तुम्हारी

यादों के इस रंगमहल में,

गूंज रही आवाज तुम्हारी।

तुम जिस बगिया के माली थे

उसकी पंखुड़ियां रोतीं हैंं,

उन्हें देखकर धरा गगन की

पलके भी गीली होती हैं।

घर के द्वार झरोखों में से

झांक रही आवाज तुम्हारी।

अनायास ही यूं चल दोगे

कभी नहीं सोचा था मन में,

और कभी भी नहीं दिखोगे

इन आंखों को इस जीवन में।

कभी दूर से कभी पास से

बुला रही है आवाज़ तुम्हारी।

अपने चित्रों की चौखट से

एक बार बाहर आ जाते,

अपनी कृतियों में से कोई

गीत सुनाने को आ जाते।

तस्वीरों की मालाओं से

झांक रही आवाज तुम्हारी।

गीतकार अनिल भारद्वाज

एडवोकेट हाईकोर्ट ग्वालियर…..

About admin

Check Also

Manipur Cancer Society Wins Friendly Match Against Company Sports FC 3-2

Jdnews Vision…. Imphal, 22nd September : :  In connection with National Cancer Day 2026 cum …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *