Breaking News

युवा देश की ताकत–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…..

Jdnews Vision….

…तिरंगा भारत की सादगी, विकास, विरासत और आन-बान-शान का प्रतीक – योगी आदित्य नाथ…..

लखनऊ : : काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की सादगी, विकास, विरासत और आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा को मिले उचित मंच, युवा देश की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा युवा प्रतिभाशाली है और ऊर्जा का प्रतीक है। उसमें देश के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य है। इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि युवा अपने पारंपरिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए भी खुद को तैयार कर सके। इसी भावना के साथ भाजपा की ओर से देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व है। इस अवसर पर भाजपा की ओर से पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी महान सपूतों को नमन किया। साथ ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

About admin

Check Also

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व मंत्री स्व.हनुमंत सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर जताया शोक…

Jdnews Vision…. ‌‌ बलरामपुर: :  उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *