Breaking News

विशाखापट्टनम में पहली बार होगा श्री गणेश पुराण एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन….

Jdnews vision…..

(राघवेंद्र मिश्रा )

….प्रबंध संपादक….

विशाखापट्टनम : :  पूर्वांचल कीर्तन मंडली के सौजन्य से विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष श्री गणेश पुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। विशाखापट्टनम में पहली बार आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान 26 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा।

आयोजन सरस्वती ग्राउंड, जवाहर नगर, श्रीहरिपुरम, विशाखापट्टनम में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रुद्र महायज्ञ, पूजा एवं हवन का आयोजन किया जाएगा।

श्री गणेश पुराण कथा का आयोजन 27 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश की महिमा, धार्मिक प्रसंगों एवं आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन के अंतिम दिन 3 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्णाहुति एवं हवन होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

पूर्वांचल कीर्तन मंडली ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं स्नेही स्वजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

आयोजक : पूर्वांचल कीर्तन मंडली, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश

🙏 श्री गणेशाय नमः। जय श्री गणेश। 🙏

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *