Jdnews Vision….
रिपोर्टर सुवेश उपाध्याय…..
छपिया : : थाना क्षेत्र के मसकनवा में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के पीछे देशी शराब ठेके के सामने 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर मसकनवा चौकी प्रभारी सुरेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान खालेगांव निवासी राजेश गुप्ता पुत्र पहलवान के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दे दी है।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jd News Vision