Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता….
– सर्वोदय किसान पीजी कालेज में कजरी महोत्सव हुआ आयोजित
कौड़ीराम: : सावन धार्मिक आस्था के साथ लोकगीत, संगीत और सामाजिक मेल-जोल का भी पर्व है। कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है। इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है। उक्त बातें सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम गोरखपुर के बाबा राघव दास सभागार में गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता मार्कण्डेय राय ने कही। श्री राय ने आगे कहा कि पर्व हमें एक दूसरे से जोड़ता है है और सामाजिक संरचना को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है। कार्यक्रम को संस्था के उप प्रबंधक अशोक राय, प्रबंध समिति सदस्य राम बचन राय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम ने लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है।
गृहविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव में महाविद्यालय की छात्राओं ने कजरी गायन व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।
उक्त अवसर पर डॉ उषा राय, डॉ संध्या श्रीवास्तव, डॉ स्नेहलता सिंह, डॉ सावित्री मिश्रा, डॉ रिमझिम त्रिपाठी, डॉ दिव्या सिंह, डॉ प्रियंका, कु.अंजली, कु.निधि राय, डॉ संजीव कुमार, डॉ अजय अनजान, डॉ राजीव, डॉ आशुतोष पाठक, डॉ गुंजन, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ विजय धर द्विवेदी, डॉ अनिता सिंह, डॉ. शुभम पाण्डेय, डॉ सोविंद, राजेश्वरी पाल, दिव्या राय, कृति सिंह, प्रिया, कालिया, नेहा,काजल, मुस्कान, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन स्तुति दूबे ने किया।
Jd News Vision