Breaking News

सिस्टम सुधार संगठन’ द्वारा आयोजित की गई विशाल ‘जय जौहर किसान सभा’ सभा में पहुंचे हजारों किसान

Jdnews vidion….

 एत्मादपुर क्षेत्र के मां दुर्गा गार्डन में आज ‘सिस्टम सुधार संगठन’ किसान के नेतृत्व में ‘जय जौहर किसान सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सभा में भारी संख्या में किसानों, मजदूरों और आम जनता का जनसैलाब उमड़ा, जिससे पूरा परिसर खचखच भरा नजर आया। सभा का मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना रहा।

गरीबों, मजदूरों और किसानों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

सभा के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि उनका संगठन हमेशा

संगठन (किसान) यूनि

हार किसान सभा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन

से गरीबों, मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ता चला आ रहा है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी समाज के इन पीड़ित और मेहनतकश वर्गों के अधिकारों के लिए संगठन का

संघर्ष पूरी तन्मयता से जारी रहेगा। मुख्य रूप से जय जौहर किसान सभा में मुख्य रूप से कुशलपाल सिंह रामवीर सिंह एम एस ठाकुर मुकेश सिसोदिया पवन ठाकुर सूर्या ठाकुर सोमवीर सिंह ब्रजेश चौधरी देवेंद्र चौधरी मंगल सिंह टिंकू,

पुण्डीर आदि कार्य कर्ता मौजूद रहे। जनसमस्याओं और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मंच के समक्ष रखीं। वक्ताओं ने प्रशासनिक स्तर पर हो रही लेट-लतीफी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। सभा में मौजूद भारी जनसमूह ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपना समर्थन जताया और एकजुट होकर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान, मजदूर, संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *