Jdnews Vision….
अरुण कुमार राव….
डिग्री चंद यादव जिलाध्यक्ष व शुभम मल्ल जिला महामंत्री बने…
देवरिया : : भारतीय विद्यालय प्रबन्धक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु देवरिया के डिग्री चंद यादव जिलाध्यक्ष व शुभम मल्ल को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।
यह मनोनयन भारतीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र द्वारा संगठन हित, शिक्षा के उत्थान तथा विद्यालय प्रबन्धकों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया।
संघ को पूर्ण विश्वास है कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। इनके नेतृत्व में देवरिया जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि, राष्ट्रीय महामंत्री
राजीव कुमार मिश्र, राष्ट्रीय संयोजक अभय कुमार निगम, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री धन्नजय नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र, विवेकानंद पाण्डेय , के के तिवारी, चंद्रशेखर मल्ल, सुभाष पति त्रिपाठी, शुभम मल्ल , द्विजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, छेदी यादव, कुलदीपक त्रिपाठी सहित तमाम प्रबंधकों ने शुभकामनाएं दी ।
Jd News Vision