Jdnews Vision….
तुलसीपुर – समाज सेवा का संकल्प लेकर अशक्त,गरीबों,मज़दूरों व रेहड़ी पटरी वालों की भलाई करने वाले सिद्धान्त सिंह सूर्यवंशी ने स्थानीय एम डी एस रॉयल रिसॉर्ट में मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर सभी को सम्मानित किया।

गौरतलब है कि सिद्धान्त सिंह सपा नेता और उद्योगपति पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सलिल सिंह टीटू के छोटे पुत्र है।अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए उन्होंने भी सेवा भाव को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।प्रेस क्लब अध्यक्ष शुखदेव चौरसिया, योगेन्द्र मिश्र,अमित श्रीवास्तव,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जय सिंह,जितेंद्र श्रीवास्तव,प्रभाकर कसौधन,अमित गुप्ता,अश्विनी गुप्ता,मिट्ठू शाह,मो हसन बॉस, अनिल शर्मा,श्यामू सिंह,संजय कमला व समग्र आवाज के स्थानीय संपादक रूप चन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। बताया जाता है कि सिद्धांत सिंह विमला विक्रम हॉस्पिटल पचपेड़वा व टीटू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक हैं।
Jd News Vision