Jdnews Vision…
बलरामपुर: : भाजपा नगर मंडल एवं नगरपालिका बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से हुआ,जो भगवतीगंज चौराहे तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम एवं नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने किया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं,बल्कि भारत की आन,बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,महंत गेल्हापुर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह पिंकी,संजय शुक्ल,डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,बिन्दू विश्वकर्मा,डीपी सिंह बैस,ललिता तिवारी,मंजू तिवारी, झूमा सिंह,सरिता शुक्ल,आनंद राज श्रीवास्तव,संजय शर्मा,रमेश पाहवा,डॉ.राकेश चन्द्र,गौरव मिश्र सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,नगरपालिका कर्मी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा ने नगर में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया तथा लोगों से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Jd News Vision