Breaking News

हत्या के प्रयास के फरार आरोपी शिवा ठाकुर को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : : हत्या के प्रयास के फरार आरोपी शिवा ठाकुर को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार….

इसी प्रकरण में आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल….

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले में हत्या, चाकूबाजी एवं अन्य गंभीर घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

घटना का विवरण

प्रकरण के अनुसार दिनांक 29.04.2026 को लगभग 15:00 बजे आरोपी अर्जुन ठाकुर एवं शिवा ठाकुर द्वारा दीपक भार्गव के साथ गाली-गलौज करते हुए बीयर की बोतल एवं हाथ-मुक्के से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

थाना कोनी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.05.2026 को आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं घटना के बाद से आरोपी शिवा ठाकुर लगातार फरार चल रहा था। थाना कोनी पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

फरार आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 12.08.2026 को आरोपी शिवा ठाकुर के ग्राम पौंसरा स्थित निवास पर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर फरार आरोपी शिवा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के विरुद्ध विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *