Jdnews Vision….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ, : : आज 13 अगस्त 2026 राष्ट्रीय आह्वान के अनुसार जनपद लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज सुल्तानपुर रोड, खुर्दही से जिला मुख्यालय के लिए ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर, सैकड़ों चार पहिया वाहन एवं मोटरसाइकिलों के साथ हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए.

यात्रा के दौरान एचसीएल चौकी के पास पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया गया किसानों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर किसानों को एचसीएल चौकी के पास रोक दिया गया इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक एवं तनाव की स्थिति बनी रही
इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक पुलिस आयुक्त, गोसाईगंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 10 संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ 20 अगस्त 2026 तक बैठक आयोजित कराने की मांग की गई
भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 20 अगस्त 2026 तक सहायक पुलिस आयुक्त, गोसाईगंज द्वारा संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित नहीं कराई जाती है, तो 21 अगस्त 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय पर किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा
जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। किसानों की मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को और व्यापक रूप देगी
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला बरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा युवा जिला अध्यक्ष मुनींद्र अहलावत, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, राज्य राजधानी क्षेत्र अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, जिला महासचिव आशीष यादव, जिला संगठन मंत्री अनिल द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, जिला अध्यक्ष महिला उर्मिला मौर्य, महिला जिला अध्यक्ष अमेठी शमीमा खान महासचिव मोनिका यादव, एससीआर संगठन मंत्री अतुल चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलालगंज शिवम कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष बख्शी तालाब शंकर पाल, तहसील अध्यक्ष बख्शी तालाब अमरेंद्र पवार, जिला सचिव राम प्रकाश यादव, जिला सचिव परमजीत यादव, तहसील अध्यक्ष सदर विनोद यादव, तहसील अध्यक्ष सरोजिनी नगर रमेश रावत, तहसील अध्यक्ष मलिहाबाद छेदीलाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष काकोरी श्याम बिहारी राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष चिनहट अयोध्या, गोसाईगंज से लालता प्रसाद पटेल राजेंद्र, अभिषेक यादव प्रचार मंत्री, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहें
Jd News Vision