Jdnews Vision….
अरुण कुमार राव…..
मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला प्रभारी सुभाष तिवारी,वरिष्ठ हिंदूवादी नेता लक्ष्मण सिंह व जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने संयुक्त रूप से यात्रा को किया झंडी दिखाकर रवाना…
विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया के कोने-कोने से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के गणमान्य बंधुओ की जुटान वंदे मातरम चौक /पूर्वा चौराहे पर प्रातः 9:00 बजे हुई ,जहां से पूर्व नियोजित बाइक तिरंगा रैली/यात्रा का शुभारंभ होना था! उपस्थित सभी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही ने कहा कि तिरंगा हमें देश की भावनाओं में जोश भरने का कार्य करता है और आज पूरे भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में यह तिरंगा एक गौरव बना हुआ है जो हमारे हिंदुस्तान के लिए एक गौरव का अनुभूति दिलाता है !
मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी और जिला प्रभारी सुभाष तिवारी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का संदेश निश्चित रूप से हम सभी को एकजुटता का कार्य होता है वह हम सभी को अपने स्वतंत्र देश भारत में महापुरुषों के बलिदानों की याद करने का एक महत्वपूर्ण दिन होता है!जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने आए हुए सभी आगुंतको का हृदय से आभार व्यक्त किया !
बाइक तिरंगा यात्रा में डीजे चार पहिया गाड़ी पर देशभक्ति गीतों से सराबोर होकर बाइक पर प्रत्येक व्यक्ति के हाथों में तिरंगा लेकर गगन भेदी राष्ट्रभक्ति नारों से पूरा शहर गुजायमान रहा !
यात्रा पुरवा चौराहा से ओवर ब्रिज होते हुए कोऑपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक ,सिविल लाइन, रुद्रपुर मोड़ से वापस बस स्टेशन होते हुए शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक पर फूल मालाओं से माल्यार्पण कर समापन हुआ !
भब्य बाइक तिरंगा यात्रा में फेयर प्राइस संगठन के द्वारा विश्वजीत मणि के नेतृत्व में यात्रा पर रुद्रपुर मोड़ पर फुलो की बर्षा व शानदार जलपान भी कराया गया !!

भव्य भाई तिरंगा यात्रा रैली में नीरज शाही,बृजेश तिवारी ,सुभाष तिवारी, संजय तिवारी, गुड्डू पहलवान, अखिलेश मिश्रा , विश्वजीत मणि, लक्ष्मण सिंह ,राजेंद्र सिंह ,बलवंत सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, बीरबल चौहान, रमेश शर्मा,विवेक कुमार सिंह,पवन पांडे, अशोक यादव, अंकित सिंह, विमलेश्वर त्रिपाठी ,बालेश्वर नाथ पांडे, विजय कुमार मौर्य ,महेंद्र तिवारी, राजन सिंह, संजय शर्मा ,अभिषेक विश्वकर्मा ,प्रवीण कुमार मल्ल,संदीप विश्वकर्मा ,राहुल विश्वकर्मा ,राजेंद्र चौरसिया ,ऋषिकेश मिश्रा ,अजय कुमार तिवारी ,हरिराम ओझा,डॉ आर पी सिंह, प्रेम प्रकाश चौरसिया, प्रिंस विश्वकर्मा, रुद्राक्ष तिवारी ,राजू प्रजापति, हरिश्चंद्र शिवकुमार ,सुजीत सैनी ,संतोष नाथ त्रिपाठी , पुजारी राधाकांत पांडे ,महेश मिश्रा, अमलेश शर्मा ,राजेंद्र सिंह ,कमलेश तिवारी, आशीष मिश्रा, संजय कुमार ठाकुर, गोपाल तिवारी ,ओमप्रकाश मिश्रा, निगुणानंद सिंह ,वशिष्ठ तिवारी,अमित कुमार सिंह ,आनंद जायसवाल, कृष्ण गोपाल शुक्ल , राघवेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे..
Jd News Vision