Jdnews Vision
संतोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर : : कौड़ीराम, : : कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोपार में गुरुवार को विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को लोअर एवं टी-शर्ट वितरित की गई। वितरण का उद्देश्य बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा लोअर-टीशर्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कौड़ीराम जयप्रकाश मौर्य ने बच्चों को लोअर-टीशर्ट वितरित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ उनकी अन्य आवश्यकताओं का भी ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को अनुशासन के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विशेष शिक्षक राजकुमार व राकेश कुमार, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन कौड़ीराम के अध्यक्ष अजय कन्नौजिया, विभा एवं आकांक्षा पांडेय, अभिभावक रमेश रजक, संजय, दीनानाथ गुप्ता और भगवान दास वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jd News Vision