Jdnews Vision….
बिलासपुर, 13 अगस्त : : भारतीय डाक विभाग के बिलासपुर संभाग द्वारा आज प्रवर अधीक्षक बी. एल. जांगड़े के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।
*जैन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को कराया डाक विभाग से परिचित -*
रैली के दौरान जैन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को डाक विभाग की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के महत्व तथा तिरंगे के सम्मान के प्रति भी जागरूक किया गया।

*सीआरपीएफ रैली का किया आत्मीय स्वागत -*
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट मनोज कुमार के नेतृत्व में निकली देशभक्ति से ओतप्रोत रैली का प्रधान डाकघर बिलासपुर परिसर में प्रवर अधीक्षक बी. एल. जांगड़े द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर बिलासपुर डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।
Jd News Vision