Jdnews Vision….
बिलासपुर : : तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया….
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपु रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेष जोशी से आवष्यक दिषा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर दो माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 4888 का वाहन स्वामी सहदेव साहू पिता परमात्मा साहू उम्र 49 साल साकिन झलफा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. की संलिप्तता भी प्रकरण में पायी गयी। अतः उसकी पतासाजी कर आज दिनांक 12.08.2026 के 22ः30 बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Jd News Vision