Breaking News

बड़े मंगल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन…

जेडी न्यूज विजन…

(हरीश गुप्ता)

बलरामपुर : : ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विकास चंद्र श्रीवास्तव तथा वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम में जिला समन्वयक निरंकार पाण्डेय, अंकुर मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्रा, अंकित तिवारी, भूपेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष मिश्रा, दिलेराम, लेखाकार रितेश गुप्ता, सहायक लेखाकार राजेंद्र कुमार सिंह, स्टेनो अंबेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित श्रीवास्तव, अनिल राव, माता प्रसाद, जग्गू, शिक्षक देव कुमार, राहुल श्रीवास्तव, दिलीप चौहान, तुलाराम गिरी, अमित सोनी सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा तथा श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

About admin

Check Also

8 साल पुराने विवाद में कोर्ट का फैसला, सिगरेट न देने पर दुकानदार से मारपीट करने वाले दोषियों को 5 साल की सजा

Jdnews Vision…. लखनऊ: :  उधार की सिगरेट देने से मना करने पर पान गुमटी चलाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *