नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश स्टोर व शहर की लाइट व्यवस्था का किया निरीक्षण*

Jdnews vision

संतोष कुमार गुप्ता…

 

*खराब उपकरणों की मरम्मत कर पुनः उपयोग और समय से संचालन के दिए निर्देश*

गोरखपुर:, : नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश विभाग के स्टोर सहित महानगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित प्रकाश बिंदुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने स्टोर में रखे उपकरणों का अवलोकन करते हुए लॉग बुक में दर्ज सामग्रियों की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्थायी एवं अस्थायी प्रकाश व्यवस्था को लेकर सहायक अभियंता और अवर अभियंता से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि खराब उपकरणों की मरम्मत कर उन्हें पुनः उपयोग में लाया जाए, जिससे अनावश्यक खर्च को कम किया जा सके।

इसके बाद नगर आयुक्त ने बेतियाहाता, बजाज पार्क रोड, एकला बांधा और नौसड़ क्षेत्र में स्थापित सोलर प्रकाश बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लगे लाइटों की स्थिति का जायजा लिया और उनके रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकाश बिंदुओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और समय से उन्हें ऑन-ऑफ किया जाए, ताकि शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि महानगर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, सहायक अभियंता पथ प्रकाश एवं अवर अभियंता पथ प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *