Breaking News

गजपुर बाजार में विधायक डॉ विमलेश पासवान ने रखी दुर्गा मंदिर की भव्य आधारशिला, ग्रामीणों में उत्साह….

Jdnews Vision….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर : : स्थानीय गजपुर बुद्ध की बाजार में रविवार को एक नए और भव्य दुर्गा मंदिर के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक डॉ विमलेश पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच मंदिर की आधारशिला (शिलान्यास) रखी।

भूमि पूजन एवं शिलान्यास का यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य और पंडितों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ विमलेश पासवान ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की और ईंट रखकर मंदिर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांसगांव विधायक डॉ विमलेश पासवान ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-पाठ का केंद्र नहीं होते, बल्कि ये हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “गजपुर बाजार में मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का निर्माण क्षेत्र के श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी इच्छा थी, जो आज पूरी होने जा रही है। यह मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।”

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल ‘जय माता दी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। ग्रामीणों और बाजार के व्यापारियों ने विधायक को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि अरविंद यादव राजेश मद्धेशिया राजेश वर्मा रमेश गुप्ता पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद निगम निखिल यादव मनोज गुप्ता सोनू मद्धेशिया संगम पासवान( विधायक प्रतिनिधि) अनिल वर्मा जगन्नाथ मद्धेशिया अरविंद यादव पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश यादव उत्तम गुप्ता जेपी गुप्ता डॉ श्रवण कुमार वर्मा आदि हजारों की संख्या में मौके पर मौजूद रहे।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *