Breaking News

एक शाम शहीदों के नाम काव्य संध्या का हुआ आयोजन….

जेडी न्यूज विजन….

खुर्जा/ बुलंदशहर: : साहित्यकार संगम संस्था खुर्जा द्वारा दिनाँक 16 अगस्त को श्री नारायण समाचार पत्रालय में ” *एक शाम शहीदों के नाम एक काव्य संध्या* ” का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार शर्मा एवं संस्था सचिव डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ द्वारा माँ सरस्वती का माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। काव्य गोष्ठी का आरम्भ वीणा वादिनी माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। जय प्रकाश शर्मा ने ” है शत शत नमन शहीदों को, और कोटि – कोटि प्रणाम नश्वर देह आज तजकर, वो अमर कर गए नाम।। ”

मदनेश शर्मा ने ” जंगे आजादी में अपनी, हुए वीर बहुत कुर्वान। ”

डॉ. रेखा चौधरी ने ” प्यारे पीपल बाबा बरगद, आन बसों मोरे गाँव में। थके पथिक की आस बनो तुम, चौपाल सजे तोरे छाँव में।। ” कविता पढ़ी, डॉ. साधना अग्रवाल ने ” हमारे हिन्दोस्ताँ में देखो, जात धर्म और वर्ग अनेक हैं। मुहब्बतों की मिशाल ये है,वतन की खातिर सभी एक है।। ” डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या सागर ‘ ने ” मैंने ढूँढ़ा बहुत, वह जहाँ न मिला। मेरे वतन जैसी धरती, और आसमां न मिला।।” पंक्तियाँ पढ़कर “तीज के त्यौहार पर खुशियाँ अपार छायीं। गाँव और शहरों में झूलों की बहार लायीं।।”कविता पढ़ी

वेद प्रकाश गौतम ने “आओ हमसब खूब मनाएँ, हँसी खुशी स्वाधीन दिवस। खेले कूदे हँसे हँसाए, गाये गायन गीत सरस।। ” प्रेम कुमार शर्मा ने ” मैं अपनी माटी की गाथा, तुम्हें सुनाने आया हूँ। भारत मेरी मातृभूमि है, उसको गाने आया हूँ।। ” कविता पढ़ी। डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘, जय प्रकाश शर्मा, डॉ. साधना अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, मनीष गुप्ता, श्रीचंंद गुप्ता,मदनेश शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, डॉ रेखा चौधरी, वेद प्रकाश गौतम इत्यादि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *