Breaking News

चौधरी ऋषिपाल अंबावता के लखनऊ आगमन को लेकर किसानों में हर्ष की लहर…

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ  : : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता का लखनऊ आगमन पर किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बन गया। अंसल ए.पी.आई. क्षेत्र स्थित महमूदपुर गांव में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में हजारों किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया। पूरे सम्मेलन स्थल पर किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने संगठन के विस्तार को नई गति देते हुए सैकड़ों की संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन का हरा पटका पहनाकर, पुष्पमाला से सम्मानित कर एवं मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए उन्हें किसानों की आवाज़ को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया

सभा को संबोधित करते हुए चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश का अन्नदाता अपनी फसल, बिजली, सिंचाई, आवारा पशुओं, गन्ना भुगतान और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार किसानों की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है

उन्होंने कहा कि “भारतीय किसान यूनियन अंबावता केवल एक संगठन नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का मजबूत मंच है। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा

इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी अक्टूबर माह में भारतीय किसान यूनियन अंबावता उत्तर प्रदेश विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव करेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर से लाखों किसान राजधानी लखनऊ पहुंचकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना अधिकार मांगेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आज से ही गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ें

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों के हितों की लड़ाई को और मजबूत करने तथा संगठन को प्रत्येक गांव गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

राष्ट्रीय महासचिव अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुपेश शुक्ला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, युवा राष्ट्रीय महासचिव नासिर खान, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील वर्मा, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भानु सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जन्मेजय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, जिला प्रभारी राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष करन गुप्ता उर्फ बीरू वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मदन चंद्र लोधी, जिला सचिव बैजनाथ रावत, नगर अध्यक्ष विनोद धीमान, नगर उपाध्यक्ष अजय सिंह, युवा नगर अध्यक्ष वीरपाल लोधी, महिला जिला प्रभारी प्रेमवती, महिला जिला अध्यक्ष नबीहुन खान, महिला जिला उपाध्यक्ष बसंती लोधी, युवा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप लोधी सहित हजारों की संख्या में किसान, युवा, महिलाएं एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *