जेडी न्यूज़ विज़न….
लखनऊ – 15 अगस्त : : 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO)के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने संगठन के कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. मोदनवाल ने लखनऊ दुबग्गा स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया राष्ट्रगान के बाद उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। श्री मोदनवाल ने लोगों को उनके मौलिक मानवाधिकारों और सूचना के अधिकार (RTI) के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वास्तविक स्वतंत्रता तभी सार्थक है

जब देश का प्रत्येक नागरिक अपने मानवाधिकारों का सुरक्षित रूप से उपयोग कर सके और सरकारी नीतियों में पारदर्शिता (सूचनाधिकार के माध्यम से) बनी रहे। अपने संबोधन के बाद श्री मोदनवाल ने संगठन के मुख्य संरक्षक- मा. न्यायमूर्ति श्री रघुनाथ किशोर रस्तोगी एक प्रख्यात न्यायाधीश समाजसेवी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम पर रचित पुस्तक “माता सीता को वनवास तथा शम्बूक का वध” पर (सत्यान्वेषण का एक प्रयास) पुस्तक का विमोचन भी किया और सभी को अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहत एजाज तथा उपस्थित सभी गणमान्य पदाधिकारियों ने वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा को सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर सुदेश कुमार निजी सचिव, मीरा साहू मंडल उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, हरिकेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष, अभय गुप्ता मीडिया प्रभारी,कमलेश कुमार, मधु गौतम, राजेश कुमार, कुसुमलता, मीना गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jd News Vision