Breaking News

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक का आयोजन संपन्न….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ  : : जनपद के अन्सल ए पी आई में आज भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक का आयोजन बद्री प्रसाद मंडल प्रभारी लखनऊ एवं जिला अध्यक्ष लखनऊ सरदार दिलराज सिंह जी के नेतृत्व मे किया गया । जिसमें संगठन का विस्तार किया गया और बैठक की अध्यक्षता चौ राजकुमार यादव प्रदेश सलाहकार एवं जिला प्रभारी लखनऊ ने की संगठन के जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह जी ने बताया की काफ़ी लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं लेकिन शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे है

इसलिए बड़े आंदोलन की आवश्यकता है संगठन लगातार किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है और आगे भी किसानों मज़दूरों की मांगों को लेकर हर सम्भव प्रयास में उनके साथ खड़ा रहेगा । भाकियू अम्बावता के संगठन मेहनत लगन और ईमानदारी से प्रभावित होकर संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें जगदीश प्रसाद ग्राम अध्यक्ष ग्राम ईश्वरी खेड़ा लखनऊ व रामचंद्र रावत ग्राम अध्यक्ष ग्राम ऋषि नगर लखनऊ व हंसराज जी को ग्राम अध्यक्ष ग्राम सभा खेड़ा बनाया गया और सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई

जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह जी ने कहा आगे की 19 सितंबर को लखनऊ में होने जा रही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किसान बैठक की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए आह्वान किया अगर एक रहोगे तो मजबूत रहोगे और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाना है

संगठन के प्रदेश सलाहकार माननीय राजकुमार यादव जी कहा की आने 2अक्टूबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्र पुरुष एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भारतीय किसान यूनियन अम्बावता द्वारा श्रद्धापूर्वक बनाई जाएगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या में किसानों को शामिल होने का भी आह्वान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से। जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह मंडल प्रभारी मंडल लखनऊ बद्री प्रसाद रावत जी उत्तर प्रदेश सलाहकार एवं जिला प्रभारी लखनऊ राजकुमार यादव जी व वीरेंद्र सिंह यादव जिला महामंत्री लखनऊ व सतनाम सिंह जिला सचिव लखनऊ व देवेंद्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष गोसाईगंज व मदन चंद्र लोधी जिला उपाध्यक्ष लखनऊ व विनोद कुमार नगर अध्यक्ष लखनऊ व वीरपाल सिंह लोधी युवा नगर अध्यक्ष लखनऊ व कुलदीप राजपूत युवा नगर उपाध्यक्ष लखनऊ व रामचंद्र रावत किसान बबलू रावत राजेश कुमार रंजीत कुमार जगदीश प्रसाद कमलेश राजपूत सहित कई पदाधिकारी व किसान मौजूद मौजूद रहे

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *