Jdnews Vision
(जिला सम्वाददाता…आर पी उपाध्याय)
मनकापुर /गोंडा: : पुरानी नियमावली बहाल करने के लिए प्राविधिक कला के छात्र शिक्षा निदेशालय लखनऊ पहुंचकर माध्यमिक शिक्षा सचिव प्रशांत कुमार बघेल को ज्ञापन सौंपा। मनकापुर की छात्रा पूजा मनमोहिनी ने बताया कि पूरे प्रदेश के जनपदों से दूर-दूर अंचलों से चलकर सैकड़ो छात्र ज्ञापन देने में शामिल रहे, बताते चलें कि आयोग द्वारा गत वर्ष टीजीटी कला की नई नियमावली लागू की गई है। जबकि विगत कई वर्षों से प्रदेश के हजारों हजार छात्र पुरानी नियमावली से तैयारी कर रहे हैं, और अब जब परीक्षा फॉर्म भरने का समय आया है तो नई नियमावली उन्हें थोपी जा रही है। छात्रों का कहना है कि अगर नई नियमावली लागू भी करना था तो सन 2022 में ही लागू कर देना चाहिए हम किसी और विषय की तैयारी करते, किंतु जब परीक्षा फॉर्म भरने का समय आया है तब 2026 में नई नियमावली लागू करना हमारे साथ अन्याय करना होगा, हमारा भविष्य अंधकार मय हो गया है। वर्षों से तपस्या कर रहे हजारों हजार छात्रों के आंखों के सामने अंधेरा छा गया है। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है। दर-दर जाकर प्रदेश के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर याचना कर रहे हैं। की पुरानी नियमावली को लागू की जाए काफी छात्र जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है उन्हें अपार पीड़ा है, उन्हें मृत्यु दुर्लभ कष्ट हो रहा है। छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा सचिव से एक आखिरी अवसर दिए जाने की विन्रम भाव से याचना की गई है। उन्होंने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की बात कही, तथा पुरानी नियमावली लागू करने की भरपूर कोशिश करने की बात कही गई। ज्ञापन देने वालों में नेहा गुप्ता, साधना सिंह, आनंद मिश्रा, कुलदीप सिंह, शिवा प्रियदर्शनी, अमरदीप, राजदीप, दिव्या दिव्यदर्शनी, बृजेश तिवारी, अमित पांडे, आशुतोष त्रिपाठी, भानु शुक्ला, बृजेश पांडे, अनिल सिंह, कपिल उपाध्याय, अनीता, राहुल, अवनीश, अमित, गीतांजलि, आर्यन, शेखर सहित सैकड़ों छात्र शामिल रहे।
Jd News Vision