Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.) : : घर में घुसकर मापीट करने वाले निगरानी बदमाश एवं इसकी पत्नी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
*शराब के नशे में आरोपी एवं उसकी पत्नी द्वारा पडोसी को किया गया मारपीट।*
*तारबाहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपीगणो को किया गया गिरफ्तार
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2026 को दोपहार करीबन 02.30 बजे मै घर में अकेली थी इसका पति काम पर गांधी चैक गये थे उसी समय पडोसी किशन शराब के नशे में इसके घर आकर अश्लील गाली गलौच कर गला को हाथ से दबा दिया और एक को मोड दिया था तब यह घर से बाहर निकल कर घटना के संबध में अपने पति को फोन कर बतायी तो कुछ देर बाद मेरे पति घर आये और किशन आडिल को हमारे घर आकर क्यो गाली गलौज कर रहे हो बोलकर मना किया तो किशन आडिल मेरा क्या कर लेगा कहकर मेरे पति को मॉ बहर की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मै बीच बचाव करने गई तो उसकी पत्नि रानी भी आ गई और मुझे भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना के दौरान तत्काल घटना स्थल के पास पहुच कर उक्त आरोपीगणो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर नुरूल कादिर, आर राजेश श्रीवास, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा।
Jd News Vision