Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.) : : रात्रि में पुलिस की प्रभावी गश्त से चाकूबाज गिरफ्तार…
*आरोपी के कब्जे से 01 नग स्टील का धारदार बटनदार चाकू किया गया जप्त।*
*आरोपी के विरुद्ध कई थानों मे आपराधिक प्रकरण दर्ज है।*
*थाना तारबाहर पुलिस की कार्यवाही।*
विवरण – पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा अवैध रूप से चाकू रखने वालो के विरूद्ध कार्यवाही एवं क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वो पर नजर रखने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर पेट्रोलिंग डियूटी पर रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि बंगला यार्ड पानी टंकी के पास तारबाहर में एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लेकर खडा है। कि सूचना पर तत्काल मौके पर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर उसके पेंट के जेब से एक नग धारदार चाकू मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर जय सिंह ध्रुर्वे आर महेन्द्र सोनकर आर. राजेश श्रीवास, नुरूल कादिर का सराहनीय योगदान रहा।
Jd News Vision